प्रसिद्धि आयुर्वेद पंचकर्म एवं पाइल्स चिकित्सालय का हुआ शुभारंभ

धमतरिहा के गोठ
0
संजय छाजेड़ 
धमतरी। रूद्री रोड गोकुलपुर स्थित दया टिफिन के पास प्रसिद्धि आयुर्वेद पंचकर्म एवं पाइल्स चिकित्सालय का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिक निगम धमतरी के महापौर श्री रामू रोहरा मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए और विधिवत् फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया।
महापौर रामू रोहरा ने अपने संबोधन में कहा कि –
“आयुर्वेद हमारी प्राचीन चिकित्सा पद्धति है, जो आज भी उतनी ही प्रभावशाली है। पंचकर्म चिकित्सा रोग निवारण के साथ-साथ शरीर को स्वस्थ, ऊर्जावान और निरोगी बनाए रखने का माध्यम है। इस चिकित्सालय की स्थापना से धमतरी शहर एवं आसपास के लोगों को सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध होंगी। यह प्रयास समाज के लिए मील का पत्थर साबित होगा।”
कार्यक्रम में विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिक श्री दया राम साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अंगिरा ध्रुव, उमेश साहू, श्यामलाल नेताम, ईश्वर सोनकर, कुलेश सोनी, मेघराज सिंह ठाकुर, गजेंद्र कंवर तथा संजय देवांगन सहित कई जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, चिकित्सकगण और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने चिकित्सालय के संचालकों को शुभकामनाएँ देते हुए इसे धमतरी के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का नया अध्याय बताया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)