खरतुली के स्वयंसेवकों का सम्मान

धमतरिहा के गोठ
0
संजय छाजेड़ 
धमतरी — जिला चिकित्सालय धमतरी में “स्वस्थ नारी – सशक्त समाज” अभियान के अंतर्गत ज़िला स्तरीय भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरतुली धमतरी की इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी इकाई के स्वयंसेवकों ने आकाश गिरी गोस्वामी द्वारा लिखित एवं निर्देशित नुक्कड़ नाटक “स्वस्थ नारी, सशक्त समाज” का प्रभावी मंचन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। स्वयंसेवकों की प्रस्तुत नाट्य कला ने न केवल दर्शकों को प्रभावित किया बल्कि समाज को स्वास्थ्य एवं नारी सशक्तिकरण के महत्व पर जागरूक भी किया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सांसद रूपकुमारी चौधरी, महापौर रामू रोहरा, अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग नेहरू निषाद, पूर्व विधायक रंजन साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव तथा कलेक्टर धमतरी अबिनाश मिश्रा उपस्थित रहे। अतिथियों ने स्वयंसेवकों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए उनके उत्साह, परिश्रम एवं सामाजिक चेतना को अनुकरणीय बताया। तत्पश्चात सभी गणमान्य अतिथियों के करकमलों से स्वयंसेवकों को नाट्य मंचन हेतु सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर बी. इक्का, सीएमएचओ यू. एल. कौशिक, इंडियन रेडक्रॉस की जिला चेयरमेन प्राप्ति वासनी, वाइस चेयरमैन शिवा प्रधान, सह ज़िला संगठक मनोज कुमार साहू, प्राचार्य टी. आर. नागवंशी सहित रेडक्रॉस कार्यकारिणी सदस्य डॉ. गुरुशरण साहू, अवध राम साहू, डॉ. गणेश प्रसाद साहू, खोमल लाल साहू, होमेश्वर प्रसाद चंद्राकर, खूब लाल साहू एवं सत्यप्रकाश प्रधान भी उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों एवं पदाधिकारियों ने स्वयंसेवकों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं तथा उनके सामाजिक योगदान की प्रशंसा की। आयोजन ने यह संदेश दिया कि स्वस्थ नारी ही सशक्त समाज की आधारशिला है और इस दिशा में युवाओं की सक्रिय भूमिका महत्त्वपूर्ण है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)