सकल जैन समाज धमतरी द्वारा भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव में पर निकाली गई भव्य बरघोड़ा शोभायात्रा

धमतरिहा के गोठ
0

 


संजय छाजेड़।

धमतरी। भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के अंतर्गत जैन समाज द्वारा भव्य बरघोडा श्री पाश्र्वनाथ जिनालय से श्री आदिश्वर जिनालय तक निकाला गया। परम पूज्य गणाधीश प्रन्यास प्रवर श्री विजय कुशल मुनी गणी जी आदि ठाणा एवं साध्वी श्री दीर्घ संयमी कुशल मुनी जी की सुशिष्या जय शिशु विरसियशा श्री जी आदि ठाणा ,परम पूज्य श्री उत्तम मुनि जी म.सा. की आज्ञानुवर्तिनी मधूर व्याख्यानी श्री सुधा श्री जी म.सा. आदि ठाणा पांच के पावन निश्रा जन्मकल्याणक महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

प्रात: प्रभात फेरी निकाली गई  प्रात: काल प्रभात फेरी श्री पाश्र्वनाथ जिनालय इतवारी बाजार से श्री जैन स्थानक भवन सिहावा चौक निकाला गया। 10:30 बजे भव्य बरघोड़ा श्री पाश्र्वनाथ जिनालय से सिहावा चौक होते हुए पुन: श्री आदिश्वर जिनालय गोलबाजार आकर समाप्त हुआ। इस वरघोड़ा में दिगंबर पंचायत समाज की पालकी भी शामिल थी। उक्त दोनों कार्यक्रम में भंवरलाल छाजेड़, डा विजय प्रकाश जैन, मदनलाल चौरडिया, विजय गोलछा, रमन लोढ़ा, दीपक जैन, चैनसुख पारख,जसराज डागा, प्रकाश बैद, लूनकरन गोलछा, मदनलाल पारख,संजय लोढ़ा, महेश पारख,विनय पारख, पारसमल गोलछा, लक्ष्मीलाल लूनिया,निर्मल बरडिया, मोहन गोलछा, राजेश सांखला, कोमल बोहरा,अनिल दुग्गड, रमेश सराफ, दीपक बाफना, महेश कोटडिया, नेमीचंद छाजेड़, अतीक जैन, सुनील जैन , महेश सेठिया,  संकेत पारख, दिलीप बडज़ात्या, सतीश नाहर, नीरज नाहर, शिशिर सेठिया, मनोज कटारिया, धनराज लूनिया ए संकेत बरडियाए मोती चोपड़ाए रानू डागा, पिंटू डागा, प्रकाश पारख, कमलेश कोटडिया, कुशल चोपड़ा, आकाश कटारिया, मनीष पारख, नीरज नाहर, रूपल लोढ़ा, वंदना चौरडिया, ज्योति लूनिया, मनीषा लूनिया, गौरी लोढ़ा, सरला पारखए किरण सेठिया, गरिमा डागा, मोना बैद, राकेश राखेचा, निखिल डागा, भव्य बरडिया, प्रतीक बैद, नितिन बरडिया, कान्हा गांधी, मोहित छाजेड़ सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे। पूरा शहर भगवान महावीर के जयकारों से गूंज उठा। मंडल के सदस्यों द्वारा वरघोड़ा के मध्य सुंदर भजन प्रस्तुत किया गया।

दिगंबर मंदिर में आयोजन दिगंबर मंदिर अठवानी गली में भगवान महावीर स्वामी का 108 रजत कलशों से महामस्तकाभिषेक एवम संध्या 07:30 बजे 108 दीपक से महाआरती हुई।

महावीर प्रसादी का आयोजन दोपहर 1 बजे से बालक चौक में महावीर प्रसादी रखा गया है। साथ ही शहर के विभिन्न स्थानों पर फल वितरण भी किया गया।

       रात्रि 8 बजे श्री धनकेश्री मंगल भवन में समता बहु मंडल द्वारा प्रदर्शन की होड़, खींच रही अपनी ओर, कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।  साथ ही सुधर्म महिला मंडल द्वारा बच्चो का सामूहिक नृत्य होगा।


Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)