संजय
छाजेड़।
धमतरी। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के लिए महासमुंद निवासी बसंत सिन्हा को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया है। बसपा के पूर्व जिला अध्यक्ष आशीष रात्रे ने बताया कि बसंत सिन्हा पार्टी के बहुत ही पुराने मिशनरी कार्यकर्ता है पार्टी ने सिन्हा कलार समाज से महासमुंद लोकसभा व राजनांदगांव लोकसभा में देवलाल सोनवंशी सिन्हा को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है दोनों ही उम्मीदवार सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में लंबे समय से लगें हुए हैं प्रत्याशी घोषित होने पर बसपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। बधाई देने वालो में प्रमुख रूप से आरपी संभाकर, अशोक मेश्राम,हन्नु ताड़ी, राधे श्याम निषाद, मेघनाथ बघेल, रुपेश बघेल, विनोद बघेल,देवप्रसाद बांधे, नंदकुमार बांधे आदि है।