प्रदेश भाजपा महामंत्री रामू रोहरा दुर्घटना में घायल,जानकारी मिलते ही पार्टी के नेता एवं शुभचिंतक पहुंचने लगे हॉस्पिटल

धमतरिहा के गोठ
0


 

संजय  छाजेड़ 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा आज एक दुर्घटना का शिकार हो गए, हालाकिं उक्त दुर्घटना में उन्हे कुछ चोटें आईं जिनका उपचार श्रीराम हॉस्पिटल में किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह प्रदेश महामंत्री अपने निजी बाईक से शहर का भ्रमण करने के दौरान सोरिद के पास अचानक उनकी बुलेट स्लिप हो गई जिसके कारण उनके होंठ सहित शरीर के कुछ हिस्सों में चोटें आई जिसे देख वहां पर उपस्थित लोगों द्वारा उपचार हेतु श्रीराम हास्पिटल ले जाया गया घटना की जानकारी मिलते हरी भाजपा के नेता सहित उनके शुभचिंतक उनका हाल जानने हॉस्पिटल पहुंचने लगे। एवं देखते ही देखते उनसे मिलने लोगों का तांता लग गया रामू रोहरा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आप सभी लोगों के आशीर्वाद से मैं स्वस्थ हूं ।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)