संजय
जैन
धमतरी | लेडीज क्लब धमतरी द्वारा सावन महोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के समक्ष पूजन एवं दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। तत्पश्चात सदस्यों द्वारा क्लब की वंदना का गायन किया गया। अध्यक्ष शिरीन हाशमी द्वारा अध्यक्षीय उद्बोधन किया गया। तत्पश्चात क्लब के सचिव रचना नायडू ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर क्लब की संचालिका उषा गुप्ता द्वारा वर्ष भर होने वाले कार्यक्रमों की प्रस्तुति की रूपरेखा का वर्णन किया गया। क्लब के नियमावली का गंभीरतापूर्वक पालन करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के प्रारंभ में हौजी खेल खेला गया जिसमें प्रथम स्थान शीरीन हाशमी,रीना बघेल द्वितीय बलजीत आनंद एवं तीसरा गायत्री साहू ने प्राप्त किया। इसी प्रकार हरित श्रृंगार प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गायत्री साहू द्वितीय नीता रणसिंह,तृतीय स्थान हरजीत अजमानी ने प्राप्त किया।
सावन के गीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रद्धा कश्यप, द्वितीय पूनम सिंह, तृतीय स्थान आरती सिंह ने प्राप्त किया। इस अवसर पर मनोरंजन कार्यक्रम भी महिलाओं के लिए रखे गए जिसमें ग्रीन हौजी के अंतर्गत प्रथम स्थान ज्योति गुप्ता द्वितीय सीमा खान, तृतीय नीता अजमानी ने प्राप्त किया। इस अवसर पर मनोरंजन गेम का आयोजन भी किया गया। जिसमें पहले आओ पहले पाओ में प्रथम ज्योति गुप्ता द्वितीय मंजू सेन तृतीय नीता रणसिंह एवं शुभ्रा गौर रहे। इस अवसर पर अंकों का खेल के अंतर्गत प्रथम स्थान ज्योति गुप्ता ज्योति नीता अजमानी तृतीय माधवी शर्मा रहे।
कार्यक्रम के निर्णायक डॉक्टर भारती नायडू एवं ज्योति गुप्ता रहे। संचालन उषा गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में क्लब के सदस्य गायत्री साहू, श्रद्धा कश्यप, पूनम सिंह, माधवी शर्मा, रीना बघेल, पूनम सिंह,नीता रणसिंह, तनुजा सेन, रेणु खनूजा,नीता अजमानी, शुभ्रा गौर, आरती कौशिक, वीणा नायडू, बलजीत आनंद, सीमा खान, अफरोज खान, सीमा हरदेल, काजल सिन्हा, मंजू सेन , देविका, हरजीत कौर अजमानी साधना साहू मुख्य रूप से उपस्थिति रहीं। इस अवसर पर कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ’’सावन क्वीन’’ का किताब पूनम सिंह को प्राप्त हुआ। क्लब के सभी सदस्यों ने उन्हें बधाई शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।