भाजपा महामंत्री के बयान पर एनएसयूआई ने कसा तंज, कहा जो शीशे के घर में रहते हैं, उन्हें दूसरे के घरों पर पत्थर नहीं मारना चाहिए

धमतरिहा के गोठ
0

 



संजय छाजेड

धमतरी।  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा के कांग्रेस और एनएसयूआई को लेकर दिए गए गुटबाज़ी वाले बयान के बाद बयानबाजियों का दौर शुरू हो गया है। रामू रोहरा के इस बयान के पश्चात एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने तंज कसते हुए कहा कि जो शीशे के घर में रहते हैं, उन्हें दूसरे के घरों पर पत्थर नहीं मारना चाहिए।

भाजपा को सत्ता में आए कुछ ही दिन हुए हैं और इनकी गुटबाजी चल रहा है, दोनों उपमुख्यमंत्री प्रदेश की कमान अपने हाथों में लेने को आतुर है, डिप्टी सीएम मुख्यमंत्री की बात नही सुनते। साय सरकार में गुटबाजी इतनी हावी हो चुकी है कि अभी तक मंत्रिमंडल के रिक्त पद नही भरे गए हैं। भाजपा में गुटबाजी का आलम ये है कि विधानसभा उपाध्यक्ष अभी तक नही चुना गया है, प्रदेश का नेतृत्व कौन कर रहा है,अधिकारी किसकी बात मान रहे हैं ये समझ से परे है इसी कारण राज्य में कोई काम नहीं हो रहा है और व्यवस्था चरमरा गई है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है जिसमें सभी प्रकोष्ठों को अपने हिसाब से कार्य करने की स्वतंत्रता है, ये संघ की शाखा की तरह नही है जहां से आई चिठ्ठी के अनुरूप कार्य करना भाजपा की अनिवार्यता होती है।


      एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने कहा कि भाजपा के प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा को पहले अपने गृह जिले में ध्यान आकर्षित करना चाहिए जहां विधानसभा चुनाव से शुरू हुई गुटबाजी अब तक थामने का नाम नही ले रहा है, भाजपा महामंत्री को दूसरों के घर में झांकने से अच्छा अपने घर के कलह को दूर करने का प्रयास करना चाहिए, कही ऐसा ना हो की जिले की ये गुटबाजी पूरे प्रदेश को अपने आगोश में समा ले।


Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)