धमतरी | ऑल इंडिया लीनेस क्लब संकल्प धमतरी द्वारा मातृदिवस पर महिला स्वास्थ्य वार्ता, सुरक्षा और स्वालंबन कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि पद्मश्री फूलबासन देवी द्वारा महिला स्वरोजगार एवम् स्वालंबन विषय पर मार्गदर्शन एवम वार्ता कर मातृशक्तियो को जागृत किया गया, विशिष्ट अतिथि डॉ प्रीती साहू गायनेकोलॉजिस्ट ने सर्वाइकल कैंसर,स्तन कैंसर पर स्वास्थ्य वार्ता दी ,लक्षणों को बताते हुए कहा की कैंसर से लड़ने का सबसे अच्छा तरीका इसका शीघ्र पता लगाना है ,डॉ स्वीटी उत्कर्ष नंदा एम डी जिला अस्पताल ने स्वस्थ्य जीवन शैली के लिए मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए नियमित रूप से योग करने का के लिए माताओ को प्रेरित किया , डॉ वर्णिका शर्मा मिलिट्री साइकोलॉजिस्ट ने महिलाओं के मनोबल को बढ़ाते हुए महिला सुरक्षा विषय पर वार्तालाप की
अध्यक्ष जानकी गुप्ता द्वारा उपस्थित अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया एवम् मातृ शक्तियों नेहा गोयल , प्रिंसी बरडिया, प्रिया सुंदरानी ,बसंती बरडिया, प्रीती डोडवानी को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया , फूल बासन देवी ने सभी को मातृदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा की मां के ऋण को कोई नहीं चुका सकता अपनी माता का हमेशा सम्मान करे , उचित देखभाल के साथ समय दे ।
आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में
डॉ स्वीटी नंदा एवम् अनु नंदा को मिला बेस्ट सास बहू काअवार्ड
सास भी मां होती है - डॉ स्वीटी उत्कर्ष नंदा
ने कहा सास भी मां होती है उनकी भावनाओं के समझे वो हमेशा बहू में बेटी को तलाशती है
देवांशू गुप्ता एंड सरस गुप्ता
बेस्ट नानी और नवासा अवार्ड
नानी भी मां होती है - देवांशू गुप्ता
5 साल की उम्र से अपने ननिहाल में रह रहे 20 वर्षीय देवांशू गुप्ता ने कहा नानी भी मां होती है ,प्रेम और सम्मान से रिश्ता गहरा होता है नानी का स्नेह उसको जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए हौसला बढ़ाता है
मां सबसे अच्छी सहेली होती है - डॉ प्रीती साहू गायनेकोलॉजिस्ट
मां सबसे अच्छी सहेली होती है माँ का अपनी बेटी के साथ यह दोस्ताना रवैया जहा एक ओर सुखद अहसास का अनुभव कराता है, वहीं यह परिवार का दृढ़ आधार-स्तंभ भी है।
मां संभवत: ईश्वर का एक रूप होती है_ प्रिंसी बोथरा
मां संभवत: ईश्वर का एक रूप होती हैजो न केवल बच्चों को जन्म देती है, बल्कि उसकी परवरिश के लिये अपना सब कुछ कुर्बान कर देती है,
मा का प्यार निस्वार्थ होता है -डॉ वर्णिका शर्मा मां का प्यार निस्वार्थ होता है उनके जीवन का एकमात्र लक्ष्य होता है कि उनके बच्चे पढ़-लिख कर अच्छी नौकरी करे और सुखमय जीवन व्यतीत करे
पहली गुरु मां ही होती है - प्रीति डोडवानी
पहली गुरु मां ही होती है जो उसके भीतर संस्कारों के बीज डालती है। उचित यह होगा कि हम तन-मन से अपनी मां की सेवा करें
मां होती है श्रेष्ठ मार्गदर्शक - नेहा गोयल
मां होती है श्रेष्ठ मार्गदर्शक जो अच्छे बुरे का ज्ञान करवाती है अनुशासन और प्यार के बीच तालमेल बनाकर उचित संस्कार एवम् शिक्षा देकर बच्चो के सुनहरे भविष्य का निर्माण करती है

