.jpeg)
संजय जैन
धमतरी | शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरतुली धमतरी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय सेवा योजना पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के समन्वयक डॉ डॉक्टर एल एस गजपाल एवं जिला संगठक धमतरी के डॉ ए एस साहू के निर्देशन में धमतरी जिला में औपचारिक शिक्षा या नियमित रोजगार में नहीं रहने वाले युवाओं का सर्वेक्षण कार्य सफलतापूर्वक किया गया प्राचार्य टीआर नागवंशी के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम अधिकारी आकाश गिरी गोस्वामी के संयोजन में स्वयंसेवकों ने प्रतिदिन खरतुली परसतराई पोटियाडीह संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर प्रपत्र भरा.
स्वयंसेवकों
ने पूरे उत्साह के साथ सावधानीपूर्वक बेरोजगार युवक-युवतियों से मिलकर उनके शिक्षा,
व्यवसाय,वैवाहिक स्थिति, आय के साधन,आगामी व्यवसाय की योजना,परिवार के कार्य, बैंक
लोन संबंधी जानकारियों को एकत्रित करके समुचित
ढंग से प्रपत्रों को भरा गया एवं सफलतापूर्वक सर्वेक्षण कार्य संपन्न किया. इस सर्वेक्षण
कार्य में ललिता साहू, पीते- श्वरी साहू, सुमन साहू,योगेश्वरी साहू,ममता साहू,निधि
साहू, वीणा साहू,तनुजा यादव, अभिलाषा देवांगन , तनुजा देवांगन, हिमानी यादव, रेशमा
साहू, भूमिका साहू, हिना देवांगन, भूमिका साहू,देविका ध्रुव,खुशबू साहू,ट्विंकल, डोमेश्वरी,नीलम
तुलसी हिरवानी,मुस्कान मरकाम, नीलकंठ साहू, मधु कांत साहू, सागर साहू साहू एवं प्रिय
साहू आदि स्वयंसेवकों ने सर्वे कार्य पूर्ण करने में अपना श्रमदान प्रदान किया है

